फर्रुखाबाद | फार्मासिस्ट की अचानक मौत
फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट और स्टोर इंचार्ज अरविंद प्रजापति की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि अस्पताल के कर्मचारी और उनके शुभचिंतक लगातार अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अरविंद प्रजापति पुत्र रामदीन, थाना कादरी गेट क्षेत्र स्थित लोहिया अस्पताल परिसर में रहते थे। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अरविंद प्रजापति अस्पताल में स्टोर इंचार्ज का दायित्व भी संभाल रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया। उनका शव अस्पताल के हॉल में रखा गया है, जहां परिजन, सहकर्मी और शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना से अस्पताल स्टाफ और पूरे स्वास्थ्य विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।
रिपोर्ट: सौरभ दीक्षित, जिला संवाददाता, फर्रुखाबाद।
