रिपोर्टर अनन्त कुशवाहा
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करना चाहता है।
राम अचल राजभर ने कहा कि सिर्फ अंबेडकरनगर ही नहीं, बल्कि हर जिले में लगभग यही स्थिति देखने को मिल रही है।
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने और उसे जीत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
राम अचल राजभर के इस बयान के बाद चुनावी माहौल में सियासी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता और
पारदर्शिता को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की।
