नया भारत नई सोच

June 17, 2026

कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात: नामकरण समारोह में पानी न देने पर 9 वर्षीय मासूम की हत्या

Screenshot_2026_0504_110415

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव यकूतगंज में नामकरण संस्कार कार्यक्रम के दौरान शराब पीने के लिए पानी न देने पर एक 9 वर्षीय बच्चे को गोली मार दी गई. गंभीर हालत में बच्चे को पहले जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह पूरी घटना सहावर थाना क्षेत्र के गांव यकूतगंज की है. मृतक बच्चे के पिता सुखबीर के अनुसार, शुक्रवार देर रात पड़ोसी जसवीर गोला के यहां नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कार्यक्रम में आए धनेश यादव ने 9 वर्षीय यश से शराब पीने के लिए पानी लाने को कहा. आरोप है कि बच्चे ने पानी लाने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर आरोपी ने तमंचे से उसके पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.