नया भारत नई सोच

September 15, 2026

बिजनौर/नगीना में शोक की लहर, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेत्री ओमवती देवी का निधन

IMG-20260508-WA0053

बिजनौर/नगीना से दुःखद खबर
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रिटायर्ड प्रमुख सचिव आरके सिंह जी की पत्नी, कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व सांसद/पूर्व मंत्री ओमवती देवी जी का आज शाम लगभग चार बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ओमवती देवी जी लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं और उन्होंने जनता की सेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बताया जा रहा है कि उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों द्वारा जल्द जानकारी दी जाएगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।