नया भारत नई सोच

June 17, 2026

फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस पर सैनिकों ने किया रक्तदान

Screenshot_20260508_212938

फर्रुखाबाद में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी दिवस पर सैनिकों ने किया रक्तदान

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट के एक दर्जन सैनिकों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। किसी सैनिक ने चौथी तो किसी ने पांचवीं बार रक्तदान किया।

रक्तदान करने पहुंचे सैनिकों में सूबेदार सवाई सिंह, सूबेदार अशोक कुमार पाठक, हवलदार कविंद्र सिंह, हवलदार मुकेश कुमार, हवलदार भारत, हवलदार विनीत तोमर, सिपाही शक्ति सिंह, मनदीप, गौरव, विकास, जोगेंद्र सिंह, विनीत और अरविंद शामिल रहे। सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहती है।

रिपोर्ट सौरभ दीक्षित जिला संवाददाता फर्रुखाबाद