रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय में सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी और उनकी टीम ने सोमवार को कुत्ते के काटने से गंभीर घायल एक मरीज का सफल ऑपरेशन किया। मरीज के होंठों पर कुत्ते के काटने से गहरे घाव हो गए थे। गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए मरीज को उपचार देकर डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने बताया कि मरीज को बेहद गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। कुत्ते ने उसके होंठों को बुरी तरह काटकर जख्मी कर दिया था। चोट की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मरीज का सफल ऑपरेशन किया।
डॉ. रोहित तिवारी और उनकी टीम की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी अस्पताल में गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में चिकित्सकों की भूमिका को सामने रखा। जटिल परिस्थितियों में सही समय पर उपचार और सर्जरी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।
