नया भारत नई सोच

June 17, 2026

एटा SSP डॉ. इलामारन का पिवारी चौकी पर औचक निरीक्षण, दिए सख्त दिशा-निर्देश

IMG-20260508-WA0041

आज दिनांक 07.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना मारहरा की पिवारी चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, मैस, बैरक तथा अभिलेखों का निरीक्षण कर चौकी परिसर में साफ-सफाई का व्यवस्था का गहनता से परीक्षण करते हुए आईजीआरएस एवं महिला अपराधों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया व सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया, साथ ही सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। तत्पश्चात अभिलेखों को अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गये।

रिपोर्टर दीपक कश्यप एटा