रिपोर्ट खुशनूद हसन
बिजनौर/ जनपद के थाना शेरकोट क्षेत्र के हरेवली में एक युवक की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।दरअसल हरेवली निवासी अफजाल व अशफाक और उनके पिता घर में लगा नल का पाइप निकाल रहे थे। इसी दौरान घर के आंगन से गुजर रही 11 हजार की लाइन में पाइप टच हो गया जिसकी वजह से पाइप में बिजली का करंट दौड़ गया और करंट लगने से अफजाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और अशफाक और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। परिजनों ने घायल अशफाक और उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घर के आंगन से गुजर रही 11 हजार की लाइन की वजह से ही हादसा हुआ है इस लाइन की पहले भी कई बार शिकायत की गई है पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने लाइन को नहीं हटवाया यदि लाइन समय रहते है हटाई जाती तो हो हादसा नहीं होता।परिजन लाइन को हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान मोहन सिंह का कहना है कि 11 हजार की लाइन की वजह से हादसा हुआ है।भाजपा के जिला मंत्री जयवीर पंचवाल व समाजवादी पार्टी के नेता कपिल कुमार भी गांव में पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की है। और हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है
बाइट-मोहन सिंह ग्राम प्रधान हरेवली
