नया भारत नई सोच

June 17, 2026

पूरनपुर में नए प्रभारी एडीओ पंचायत का हुआ स्वागत, सफाई कर्मचारी संघ ने किया सम्मानित

IMG-20260506-WA0006

विकास खण्ड पूरनपुर में तैनाती के बाद से ही लगातार कर्मचारियों से तालमेल बैठाने में असफल रहे सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का स्थानांतरण कर उन्हें जनगणना कार्य हेतु कंट्रोल रूम से सम्बद्ध कर दिया गया था। उनके स्थान पर पूरनपुर में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को एडीओ पंचायत प्रभारी पद का दायित्व दिया गया है। चार्ज लेने के उपरांत सफाई कर्मचारी संघ ने प्रभारी एडीओ पंचायत को सम्मानित किया। इस दौरान आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को प्रभारी एडीओ पंचायत के समक्ष रखा। जिस पर उन्होंने सभी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। इसके पश्चात नई ऊर्जा का संचार महसूस करते हुए सफाई कर्मचारियों ने एडीओ पंचायत को अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वाहन करने का भरोसा दिलाया है। मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा पूरनपुर के द्वारा प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अवनीश कुमार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने प्रभारी एडीओ पंचायत को फूल मालाओं से लाद दिया। इस आयोजन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने उनके – द्वारा निभाए जा रहे दायित्वों के बीच आने वाली समस्याओं को प्रभारी एडीओ पंचायत के समक्ष रखा। जिस पर प्रभारी एडीओ पंचायत अवनीश कुमार ने सभी समस्याओं का यथा संभव समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्यों से संबंधित कई सुझाव प्रभारी एडीओ पंचायत के समक्ष रखे। इस मौके पर प्रमुख रूप से सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हर नारायण लाल सहित जिला उपाध्यक्ष संयुक्त परिषद राजकुमार पासवान, रवि कुमार, सुखलाल गौतम, तौफीक अहमद, गंगा राम राठौर, जसवन्त कुमार आर्य, बाबू राम बाल्मीकि, देव नरायन, गुनश्याम राना, रामनेबल, विनोद गौतम संजीव भारती आदि मौजूद रहे।

_रिपोर्ट – हैदर खान / ब्यूरोचीफ पीलीभीत*_