दो बच्चों के पिता का प्रेम प्रसंग, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
पत्नी-बेटी ने प्रेमिका के साथ पकड़ा पति, बीच सड़क जमकर हुआ हंगामा
अंबेडकरनगर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दो बच्चों के पिता और एक प्राइमरी स्कूल शिक्षक को उसकी पत्नी और बेटी ने कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ और प्रेमिका की पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक जलालपुर से गाड़ी बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। पत्नी को उस पर पहले से शक था, इसलिए वह अपनी बेटी के साथ उसका पीछा करते हुए अकबरपुर के हाइडिल के सामने पहुंच गई। यहां शिक्षक कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के साथ मिला, जिसके बाद पत्नी और बेटी ने दोनों को घेर लिया। इस दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और पत्नी व बेटी ने कथित प्रेमिका की पिटाई कर दी। वहीं शिक्षक अपनी पत्नी और बेटी से मिन्नतें करता दिखाई दिया।
घटना की सूचना मिलने पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पक्षों को कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। यदि शिकायत मिलती है तो पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी।
