पुण्यतिथि पर पौधारोपण
जयपुर के विराटनगर क्षेत्र में गुरुजी स्वर्गीय श्री रामबाबू सैनी की 29वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-5, मालियों की ढाणी में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर स्वर्गीय सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिक्षक बी.आर. वर्मा उदावाला, विजयपाल सैनी, कुनाल भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामबाबू सैनी ने शिक्षा, समाज सेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पौधारोपण जैसे जनहितकारी कार्य उनके विचारों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
