बिजनौर में समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए, लेकिन सपा नेता अनुज मलिक बैरिकेड पार करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिला मुख्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन सपा नेता अनुज मलिक बैरिकेड पार कर डीएम कार्यालय पहुंच गए।
समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और एसआईआर प्रक्रिया में कथित धांधली सहित कई जनहित के मुद्दों को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
मीडिया से बातचीत में अनुज मलिक ने कहा कि सरकार समाजवादियों की आवाज को पुलिस के जरिए दबाना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और किसी भी बैरिकेड से रुकने वाली नहीं है।
प्रदर्शन में पार्टी के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोर्ट :- खुशनूद हसन /बिजनौर
