तुलसी प्रसाद बोकारो ( झारखंड ) संवाददाता
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने कंजकिरो पंचायत के शिशू टोला से तेलनिया मोड़ तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन तुरी, मीडिया प्रभारी सुरेश महतो, मुखिया ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य रेवत लाल महतो, जिला सचिव खगेन्द्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, खेमलाल महतो, योद्धा महतो, संजय महतो, भैरव महतो, जगदीश महतो, नीलकंठ महतो, भूतपूर्व मुखिया डेगलाल महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क संपर्क को लेकर लोगों ने खुशी जताई।
