तुलसी प्रसाद बोकारो ( झारखंड ) संवाददाता
बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र की कंजकिरो पंचायत में ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने रविवार को भूमि पूजन और नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 2 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत आएगी।
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत में डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो ने शिशू टोला से तेलनिया मोड़ तक बनने वाली सड़क के कालीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। भूमि पूजन के साथ शुरू हुई इस परियोजना की अनुमानित लागत 2.27 करोड़ रुपये है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लाल मोहन तुरी, मीडिया प्रभारी सुरेश महतो, मुखिया ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य रेवत लाल महतो, जिला सचिव खगेन्द्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो, खेमलाल महतो, योद्धा महतो, संजय महतो, भैरव महतो, जगदीश महतो, नीलकंठ महतो, भूतपूर्व मुखिया डेगलाल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
