उत्तर प्रदेश जनपद -मैनपुरी संवाददाता- मनोज कुमार
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मैनपुरी जनपद के सुल्तानगंज ब्लॉक में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया।
मैनपुरी के सुल्तानगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पाल में 12 जुलाई को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ग्राम प्रधान ने दर्जनों साथियों के साथ सड़क किनारे पीपल, नीम, आम, अमरूद, कटहल, नींबू और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। इन्हीं से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि आज लोग पेड़ काटने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जबकि पौधे लगाने की ओर कम रुचि दिखाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को सैकड़ों पौधों का वितरण भी किया। पौधे पाकर ग्रामीणों ने खुशी जताई और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
“एक पेड़ मां के नाम”—हर पौधा, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की ओर एक मजबूत कदम।
