राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार धनबाद के मनोज सिंह चन्द्रवंशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चतरा के उमा शंकर साव, पलामु के बिरजु प्रसाद यादव, गिरिडीह के कामेश्वर प्रसाद साव, देवघर के शिबू रवानी, साहिबगंज के सुनील साह और गोड्डा के दिनबंधु मंडल को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा चतरा के सरयु राणा, गढ़वा के राम भजन गुप्ता, जमशेदपुर के मनोज गुप्ता, जामताड़ा के राम प्रसाद सिंह, बोकारो के रवि कुमार गुप्ता, गढ़वा के अंबिका चौधरी और देवघर के रामप्रसाद मंडल को राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने बताया कि पूर्व में घोषित और नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को आगामी राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव तथा झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव की उपस्थिति में औपचारिक रूप से मनोनयन पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना है।
