फर्रुखाबाद /कायमगंज/ विधुत विभाग में लगातार खुलासे होने के बाबजूद नहीं थम रहा है भ्रष्टाचार*।इस्टीमेट के नाम पर लाखों का घोटाला प्रकाश मे आया है *। भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत् के प्रदेश सचिव मुन्ना लाल सक्सेना ने भ्रष्टाचार से सम्बन्धित लगातार लिखित मे शिकायतों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था परतु आज तक भ्रष्ट जेई0 के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही की गयी, कायमगंज विधुत उपखंड रुटौल मे बैठे अधिकारी लाइन शिफ्टिगं व ईस्टीमेट के नाम पर लाखों रुपयों की धन उगाही कर अपने आप को बेदाग साबित करने की कोशिश में लगे हुए हैँ मुन्ना लाल सक्सेना ने कहा विधुत विभाग में कार्यरत एकस्ईन शिवशंकर अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने में असफल दिखायी दे रहे हैं बताते चले बीते दिनों ग्रामीण जेई0 के0के0 मौर्या जिनकी बरझाला फीडर पर तैनाती है वे 15 दिन के अवकाश पर गये हुए थे,गांव के मकानों के ऊपर से गुजर रही थी उस लाइन को शिफ्ट किया जाना था जिसका एस्टीमेट अवर अभियंता के. के. मौर्य ने 1.लाख 60 हज़ार रूपये का बनाया था, अताईपुर फीडर से हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के लिए ग्रामीणों द्वारा आवेदन किया गया था जेई0 केके मौर्या ने 4 पोल शिफ्टिग करने का एस्टीमेट बनाकर 15 से 30 जून तक के लिए वे छुट्टी पर चले गये इसी बीच फीडर का चार्ज अन्य दूसरे जेई0को दे दिया गया था, जे.ई मौर्य के छुट्टी से वापस आने तक लाइन शिफ्टिंग हो चुकी थी परंतु एस्टीमेट की धनराशि जमा न होने पर इस मामले मे उन्होंने एक्सईन शिवशंकर को अवगत कराया है एक्सईन ने उपखंण्ड अधिकारी विनोद कुमार से इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही जांच करवाकर दोषी होने पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार की जड़े फैली हुई है भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत् के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने इस भ्रष्टाचार की घोर निन्दा की है साथ ही पूर्व में हुए विधुत विभाग में भ्रष्टाचार की अन्य विधुत अधिकारियो से जांच करवाकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है.
