रिपोर्ट अनन्त कुशवाहा
अम्बेडकर नगर/उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय बयानों के तीर सीधे विरोधियों के कलेजे को पार कर रहे हैं,, अंबेडकरनगर पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है,, राजभर ने अखिलेश यादव पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा मुखिया से मिलने और हाथ मिलाने तक के लिए रेट तय है,,बीओ 1- यूपी की सियासत में ‘बयानवीर’ के नाम से मशहूर ओमप्रकाश राजभर जब भी बोलते हैं, तो सियासी गलियारों में भूचाल आ जाता है,, इस बार राजभर के निशाने पर सीधे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव हैं,,अंबेडकरनगर पहुंचे राजभर ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जो काम बसपा में होता था, वो अब सपा में हो रहा है,,अब अखिलेश यादव लोगों से मिलने के लिए पैसा लेते हैं,, यहां तक कि उनसे हाथ मिलाने तक का रेट निर्धारित है,,जनता सब देख रही है,,राजभर ने अखिलेश यादव की संपत्ति पर भी सवाल खड़े कर दिए,,उन्होंने सीधे पूछा कि जब राजनीति में सिर्फ खर्च होता है, तो अखिलेश की संपत्ति दिन-दूनी रात-चौगुनी कैसे बढ़ रही है,, अखिलेश यादव की संपत्ति लगातार कैसे बढ़ रही है, नियम तो यह है कि खर्च होने के बाद पैसा घटता है, लेकिन इनका ग्राफ तो आसमान छू रहा है। इसका जवाब कौन देगा,, अखिलेश यादव के हालिया ‘सनातन’ प्रेम पर भी राजभर ने करारा तंज कसा,,उन्होंने कहा कि जिनकी राजनीति सिर्फ एकतरफा तुष्टीकरण पर चलती थी, आज वो सियासी जमीन खिसकती देख गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। साथ ही उन्होंने अखिलेश को ‘नकली समाजवादी’ करार दिया,,पहले सिर्फ इस्लाम की बात करने वाले अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख सनातन की बात कर रहे हैं। असली समाजवाद तो डॉ. राम मनोहर लोहिया का था, जिन्होंने कहा था कि नाम के पीछे से जाति हटा दो,,क्या अखिलेश यादव ने अपने नाम के आगे से ‘यादव’ हटाया? यह कैसा समाजवाद है,,राजभर ने सपा के पुराने शासनकाल की याद दिलाते हुए जनता को आगाह किया और कहा कि सपा के चार बार के शासन में यूपी ने सिर्फ दंगे, गुंडागर्दी, लूट और हत्याएं ही देखी हैं। यही नहीं, अखिलेश यादव के सबसे बड़े चुनावी हथियार यानी ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का राजभर ने नया फुल फॉर्म बता दिया,,”सपा का PDA कुछ और नहीं, बल्कि ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ है,, इन्हें सिर्फ अपने परिवार के विकास से मतलब है, जनता से नही,,वहीं उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर भी राजभर ने सरकार की स्थिति साफ की,,उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है, बस हाईकोर्ट के निर्देशों का इंतजार है।बाइट- ओमप्रकाश राजभर- सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री यूपी सरकार बीओ 2- अंबेडकरनगर से ओमप्रकाश राजभर ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में सपा और भाजपा गठबंधन के बीच की यह जुबानी जंग और तेज होने वाली है,, अब देखना यह होगा कि राजभर के इस ‘हाथ मिलाने वाले रेट’ और ‘सपा के नए फुल फॉर्म’ पर समाजवादी पार्टी क्या पलटवार करती है,,
