रिपोर्ट – मोहम्मद रियाज अब्बास, एटा।
एटा – 108वां उर्स-ए-वारसी संपन्न
एटा में हज़रत हाजी हसन शाह वारसी की दरगाह पर आयोजित तीन दिवसीय 108वां उर्स-ए-वारसी कुल शरीफ के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की, दुआएं मांगी और सूफियाना कव्वालियों की महफिल में शिरकत की। उर्स ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
वीओ-1:
दरगाह कमेटी के सदर हाजी मुजम्मिल अली वारसी ने बताया कि उर्स में एटा सहित विभिन्न जिलों और प्रदेशों से हजारों जायरीन पहुंचे। तीनों दिनों तक वारसी लंगर का आयोजन लगातार चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बाहर से आए मेहमानों के ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।
वीओ-2:
उर्स के दौरान हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। कुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स का समापन हुआ और देश-दुनिया में अमन, शांति, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। दरगाह कमेटी ने उर्स को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शहरवासियों, प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
हाजी मुजम्मिल अली वारसी, सदर – दरगाह कमेटी
उर्स के समापन अवसर पर देवा शरीफ से आए एहरामपोश, शाही इमाम मौलाना कारी इस्हाक़ साहब, नायब सदर फरजान्द अली वारसी, सेक्रेटरी इरफान खान वारसी सहित दरगाह कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
