फर्रुखाबाद /कायमगंज/विधुत विभाग के जेई0 जावेद अहमद पर नगर अध्यक्ष को धमकी,देने का आरोप लगा है आरोप है जे ई ने धमकाते हुए कहा है यदि समाचार पृकाशित किये तो अच्छा नही होगा*भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र कायमगंज के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत को नगर में सरे बाजार विधुत विभाग के जेई0 जावेद अहमद ने देख लेने की धमकी दी है और कहा यदि तुमने मेरे खिलाफ कोई खबर लगवाकर पृकाशित की या फिर सोशल मीडिया पर खबर चलायी तो अच्छा नहीं होगा, कोई भी मेरा कुछ भी नही उखाड़ पायेगा, साथ ही मैं तुम्हें नोटिस देकर कोर्ट में खींच लूंगा, रह गयी बात मीडिया की तो मैं पैसा खर्चा करता हूँ कोई भी मेरा कुछ भी नहीं उखाड़ पायेगाःबताते चले कि राजेश कुमार कायमगंज मे समाचार पत्रों के डिस्टीब्यूटर हैं साथ ही किसान यूनियन धरती पुत्र के नगर अध्यक्ष भी हैं पूर्व मे विधुत विभाग के जेई0 पर भृष्टाचार से सम्बन्धित कई बडे खुलासे किये हैं जिससे बौखलाकर नगर अध्यक्ष को देख लेने की धमकी दी है राजेश कुमार राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मैने सच्ची खबर चलाकर ही तुम्हारे खिलाफ भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है वह बात अलग है कि तुम्हारे खिलाफ कोई कानूनी कारवाही नही हुई, तुमने ना जाने नगर में कितनी ही जगह भ्रष्टाचार किया है भ्रष्ट जेई0 जावेद अहमद अपनी हनक से अपने उच्च अधिकारियों को धमकाकर बचा हुआ है या फिर रिश्वत देकर, जिस तरह से मैंने भ्रष्ट अधिकारी का विरोध किया है वैसे ही कायमगंज नगर की जनता को भी भ्रष्ट जेई0 व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विरोध करना चाहिए, भृष्ट जेई0 व सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ अभी तक न्यायालय मे कई अभियोग दर्ज हो चुके है।भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर मिली है धमकी /
