बिजनौर के नजीबाबाद शहर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जबकि कई इलाकों में लोगों के घरों में करीब दो-दो फीट तक पानी घुस गया। जलभराव के कारण लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए। वहीं सड़कों पर खड़ी कारें भी बारिश के पानी में डूबी नजर आईं। इस स्थिति ने नगर पालिका की तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नजीबाबाद के कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। घरों में पानी घुसने से लोगों का सामान खराब हो रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। सड़कें पूरी तरह जलमग्न होने से वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन नगर पालिका की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी कर राहत पहुंचाने की मांग की है।
नजीबाबाद में बारिश बनी आफत, सड़कें तालाब और घरों में घुसा दो फीट तक पानी।
