रिपोर्ट – हैदर खान / ब्यूरोचीफ पीलीभीत
पीलीभीत के पूरनपुर में वन महोत्सव सप्ताह के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत वन विभाग ने लोगों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ “पौधों की बारात” निकालकर हर व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।
वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 7 जुलाई को पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर से आसाम रोड चौराहे तक “पौधों की बारात” निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले स्लोगन लगाए और लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया।
वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मानसून के मौसम को पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त बताते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कपिल कुमार, वन दरोगा आशीष कुमार, सुरजीत कुमार, हर्षित मिश्रा, निपेंद्र कुमार, इकबाल, अंकित कुमार, सिद्धार्थ मिश्रा, दिनेश कुमार, टीसी एवं टाइगर ट्रैकर सुरेश मौर्य, कंधई लाल, सुरक्षा वाचर सहित पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, हरीश कुमार तथा विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
वन विभाग का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। इसलिए प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।
