रिपोर्ट मनोज कुमार
मैनपुरी/ भोगांव मे मिथिला खाद भण्डार पर हुई भव्य किसान गोष्ठी मे मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि (भोगांव) अंकुर अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जाने वाली किसान ऋण योजना, किसान उन्नमूलन योजनाओं को जन-जन में प्रचार प्रसार करके सभी किसान भाई सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए । पूर्व कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने कहा कि आज के युग में एकीकृत पोषक तत्वों का प्रबन्धन ही खेती के लिए उपयोगी होगा व किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक व जैविक खाद का समुचित उपयोग को बढ़ावा दें। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने जिला कृषि केन्द्र पर सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये रवी व फरीफ के बीजों की उपलब्धता के बारे में किसानों को अवगत कराया व नियन्त्रित खाद उपयोग को बढ़ावा देने का किसानों से आग्रह किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा, मैनपुरी शुभम् गुप्ता ने किसानों को मिथिला खाद भण्डार के द्वारा खाद की आपूर्ति बिना किसी रूकावट पर उपलब्ध कराये जाने पर बधाई दी। मिथिला खाद भण्डार के संरक्षक डॉ० अमित पाण्डेय ने पधारे हुए सभी आगन्तुकों का हृदय से धन्यवाद दिया। मिथिला खाद भण्डार के प्रोपराइटर अंचित देवांश ने पधारे हुए सभी किसान भाइयों को जलपान, कोल्ड ड्रिंक, खाना पैकिट एवं दराती देकर सभी का अभिवादन एवं सम्मान किया। संरक्षक ईशान द्विवेदी ने आये हुए अतिथियों का फूल-माला एवं पटका पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर कृति शुक्ला, आंकाक्षा भदौरिया, दीक्षा चतुर्वेदी, उत्कर्ष दीक्षित, विपिन कुदेशिया, सतेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान, न० पाल, दलवीर सिंह, उदयवीर सिंह, अनीस कुमार, जितेन्द्र सिंह, कमलेश यादव, राम मोहन, प्रवीन कुमार, मोहित यादव आदि उपस्थित रहे।
