Oplus_131072
बिजनौर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का समाजवादी पार्टी के नेता अनुज मलिक और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मुहिम का समर्थन जताया।वी/ओ :- गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से देशव्यापी जनजागरण अभियान चला रहे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपने प्रवास के दौरान बिजनौर पहुंचे। उनके आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेता अनुज मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।महाराज के स्वागत में फूलों की वर्षा की गई और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर अनुज मलिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिलना चाहिए।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज देशभर में भ्रमण कर गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बिजनौर में भी उनके संदेश को लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना और अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
