सम्मान और उपलब्धियों पर बोले बबलू चक्रबर्ती – यह सब बड़ों के आशीर्वाद और बजरंगबली की कृपा का परिणाम
एटा। वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बबलू चक्रबर्ती ने देश के एक दर्जन से अधिक पत्रकार संगठनों, दिल्ली पुलिस महासंघ और विभिन्न राष्ट्रीय आयोगों द्वारा प्राप्त सम्मान और उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गर्व और विनम्रता का विषय बताया है।
बबलू चक्रबर्ती ने कहा कि उन्हें और Mansukh Mimes को जो सम्मान और उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, वे उनकी सोच और कार्यों से कहीं अधिक हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने स्वर्गीय माता-पिता, स्वर्गीय श्रीमती मनसुख देवी जी, स्वर्गीय श्री बीधेराम जी (सेवानिवृत्त पेशकार, न्याय विभाग, एटा) तथा बाबा बजरंगबली के अथाह आशीर्वाद और कृपा को दिया।
उन्होंने कहा कि एक साधारण और स्वयं को अज्ञानी मानने वाले पत्रकार को देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा इस योग्य समझा जाना उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने सभी सम्मान देने वाली संस्थाओं, महानुभावों, भाइयों और बुजुर्गों का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
