कुडची पुलिस ने रायबाग तालुका के मोराब गांव में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मैश और तैयार शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
कुडची थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोराब गांव में एक घर में गैर-कानूनी तरीके से शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर करीब 1790 लीटर मैश और 10 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने और भंडारण में इस्तेमाल होने वाले कई बैरल भी जब्त किए गए।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले में नामजद दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस संबंध में कुडची पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व पीएसआई प्रीतम नाइक ने किया। उनके साथ एएसआई के.आर. सालुंके, सुरेश कल्याणपुरकर तथा पुलिस स्टाफ के अन्य सदस्यों ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अवैध शराब के खिलाफ कुडची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, दो फरार
रिपोर्ट: सलमान डांगे, कुडची।
