बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। दूध लेकर घर लौट रहे वृद्ध को तेज रफ्तार डम्पर ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना नूरपुर थाना क्षेत्र के धामपुर मार्ग की है। नगर मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय रामकुमार पुत्र तेजराम सिंह बुधवार सुबह करीब आठ बजे धौलागढ़ से साइकिल पर दूध लेने गए थे। घर वापस लौटते समय पीछे से तेज गति से आए डम्पर ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने घर ले गए। वहीं हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बाइट – परवेज कुमार, थानाध्यक्ष नूरपुर
“मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। डम्पर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
समापन:
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
रिपोर्ट: शकील अहमद, बिजनौर
