बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के दीवान पुरवा कोठार गांव में एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मंजू नाम की युवती घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर बने सीमेंट के छज्जे पर रखे कपड़े उतार रही थी। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। छज्जे के मलबे की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि मंजू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, युवती की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ब्यूरो रिपोर्ट: शिवम सिंह, बहराइच
