रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
कायमगंज/फर्रुखाबाद/
मुर्शिदी व मौलाई सरकार हज़रत बाबा जूही शाह रहमतुल्लाह अलैह का 68वां उर्स तीसरे दिन कुल शरीफ व दुआ के साथ समापन हो गया सुबह 10 बजे गुस्ल मज़ार शरीफ चादर पोशी के बाद कव्वालों ने क़ौल रंग मेला विदाई सुनाने के बाद नजर हुई आवाम व मुल्क के लिए दुआ की गई आज के समापन पर सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली कि बाबा के दरबार में हर धर्म व जाति के लोग देखने को मिले साफ संदेश गया कि हमारा मुल्क बहुत सुंदर है आपस में मोहब्बत रखने से ही हमारी और हमारे मुल्क की तरक्की हो सकती है जो तोड़ने की बात करे उसके पास अपना वक्त बर्बाद न किया जाए अपने अपने बच्चों की अच्छी परवरिश पर ध्यान दिया जाए उन्हें अच्छी तालीम दी जाए ताकि हमारे बच्चे देश तरक्की का हिस्सा बने सज्जादानशीन पीर तरीकत रहबर शरीयत सूफी हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी ने सभी जायरीनों का शुक्रिया अदा किया और आगे भी इसी तरह बाबा के उर्स में शिरकत करते रहे पहले दिन से समापन तक पुलिस फोर्स ने अपना काम बखूबी अंजाम दिया मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई सज्जादानशीन ने सभी पुलिस कर्मी व सभी अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर सज्जादानशीन सैयद नौशाद मिया
अशर्फी,सज्जादानशीन सैयद कफील मिया,सज्जादानशीन वसीम मिया, चंदा बेगम पूर्व प्रधान, सैय्यद रिज़वान अली, सैय्यद जमाल अली, जमीर अहमद, तौहीद अहमद,तमाहीद अहमद,फरजान अहमद, पप्पन, बबलू,धनेश, सनी,मुन्ना लाल,हर्ष बाजपाई,अरविंद यादव,पिंटू राठौर,राजीव राठौर,अमित रस्तोगी,शिवम् गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,अमरेश गंगवार,लाल मिया, खलील, अमीर हुसैन,हनीफ,मुकीम, हकीमुद्दीन,शेख आलम, अमीर खान,सज्जाद खान,रानू खान,प्यारे खान,सुहेल खान,रुखसार खान, ज़ुबैर,नोमान सिद्दीकी आदि शामिल रहे।
