बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कैसरगंज रेंज क्षेत्र के फखरपुर स्थित चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी ओंकार नाथ यादव, डिप्टी रेंजर अहमद हसन, बीट प्रभारी जुबेर खान, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी, वन विभाग के कर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
रिपोर्ट-: शिवम सिंह बहराइच
