बिजनौर स्योहारा ब्रेकिंग न्यूज शकील अहमद
गैंगस्टर अतीक अहमद पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 168 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
स्योहारा/सहसपुर। अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अतीक अहमद की करीब 168 करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली।
जालौन पुलिस, बिजनौर प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ सहसपुर स्थित उमर इंटरनेशनल पहुंची, जहां ढोल-नगाड़ों और मुनादी के बीच कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रशासन ने उमर इंटरनेशनल को सील करते हुए स्लॉटर हाउस, तालाब और कृषि भूमि सहित अन्य संपत्तियों पर कब्जा लेकर कुर्की के बोर्ड लगा दिए।
जिलाधिकारी के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान धामपुर उपजिलाधिकारी को संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया गया। पूरे अभियान के दौरान क्षेत्र में भारी भीड़ जुटी रही और कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
मुख्य बिंदु
168 करोड़ 13 लाख की संपत्ति कुर्क
उमर इंटरनेशनल समेत कई परिसंपत्तियां सील
जालौन पुलिस और बिजनौर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी
गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
“अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रशासन का शिकंजा, सहसपुर में दिनभर रही कार्रवाई की गूंज।”
