मैनपुरी में एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काला तेल तैयार कर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मौके से 16 टन काला तेल से भरा ट्रक बरामद किया गया है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी एसओजी टीम को सिरसागंज मार्ग पर अवैध काला तेल कारोबार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया, जहां बड़े पैमाने पर काला तेल तैयार किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16 टन काला तेल से भरा एक ट्रक कब्जे में लिया। इसके साथ ही मौके से मशीनें, पाइप, मोटर और कई ड्रम भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से अवैध तेल कारोबार में लिप्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारी
“एसओजी टीम द्वारा अवैध काला तेल कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मौके से भारी मात्रा में काला तेल, ट्रक और उपकरण बरामद हुए हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध काला तेल की सप्लाई किन-किन जिलों तक की जा रही थी।
