रिपोर्ट इंद्रजीत बनर्जी
दबंग की मार से परेशान ग्रामीण को अब न्याय दिलाने के लिए पहुंची विधायिका गीता देवी।
मामला प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र का है जहां चार मार्च को दबंग द्वारा एक युवक को गोली मार दी गई गोली युवक को घायल करते हुए निकल गई लेकिन तब से लेकर अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है बल्कि दबंग द्वारा अलग-अलग माध्यम से पीड़ित परिवार के खिलाफ रेप छेड़खानी जैसे 16 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और पूरे मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है इस पूरे घटनाक्रम में लाचारी परिवार के लिए अपना मोर्चा खोलते हुए क्षेत्र की विधायिका गीता देवी मैं आज पुलिस मुख्यालय में कमिश्नर जोगिंदर कुमार से मुलाकात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने एवं उनके खिलाफ दर्ज हुए 16 मुकदमों किन निष्पक्ष जांच करते हुए मुकदमों को खारिज करने की मांग रखी।
इस पूरे मामले में गीता देवी ने कहा कि पहले तो क्षेत्र की इस दबंग युवक रोहित पांडे के खिलाफ भी कोविड काल में भी कई मुकदमे दर्ज हुए हैं जिसमें पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान ढाई सौ राउंड गोली चलाने का भी मुकदमा दर्ज है क्षेत्र में अवैध शराब से लेकर नशे के अवैध कार्यों में लिप्त यह अपराधी न केवल खुलेआम घूम रहा है बल्कि पीड़ित परिवार के लोगों को डरा धमकाकर अलग-अलग मामलों में फसाने की धमकी भी दे रहा है। ऐसा कौन सा शख्स है जो इसे अपनी छत्रछाया में रखे हुए हैं जिसके कारण यह पुलिस के साथ यहां तो बदतमीजी कर रहा है बल्कि क्षेत्र में आतंक फैलाए हुए हैं बावजूद इसके क्षेत्रीय थाने की पुलिस भी इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है।
