संवाददाता- बिरजू बाला
कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाके के ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात के रूप में खुटाकुड़ा से घिनारा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य जिसकी लागत 5 करोड़ रुपए से 4:30 किलोमीटर की सड़क का भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया के द्वारा किया गया। और लगातार सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक विकास की पहुंच बनी है।
लंबे समय से बदहाल सड़क और बरसात में आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के लिए यह सौगात किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है।वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे विकास कार्यों से यह संदेश साफ दिखाई दे रहा है कि रामपुर विधानसभा अब केवल आश्वासनों की राजनीति नहीं, बल्कि धरातल पर विकास की पहचान बनती जा रही है। सड़क निर्माण से खुटाकुड़ा, सुवरलोट, नवापारा और घिनारा सहित आसपास के गांवों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया विस्तार मिलेगा।
संवाददाता- बिरजू बाला
