मंडावर।
मंडावर बिजनौर रोड पर बंधन बैंकेट हॉल के निकट एक आम के बाग में सोमवार सुबह एक गुलदार पेड़ पर चढ़ गया जिसे देख आम के बाग में मौजूद व्यक्ति के हाथ पाँव फूल गए।डायल 112 को सूचना दी गई।तत्पश्चात वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय युवकों की मदद से आम के पेड़ पर बैठे गुलदार का सफल रेस्क्यू किया गया ।वही रेस्क्यू के दौरान काफी भीड़ जमा हो गई।वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम के साथ मंडावर पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम ने बताया कि गुलदार देखे जाने की सूचना मिली थी लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद गुलदार का रेस्क्यू किया गया।गुलदार की आयु लगभग डेढ़ वर्ष है जिसका सफल रेस्क्यू किया गया।रेस्क्यू के दौरान वन दरोगा रचित चौधरी,हेमन्त,अजय आदि मौजूद रहे।वही अमान हैदर जैदी,शाहनवाज सिद्दीकी शानू,सुहेल सलमानी,आदि मौजूद रहे।
