शेरपुर कलां। सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवालय शेरपुर कलां में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान हेड हेल्थ एक्स-रे मशीन के माध्यम से ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसिफ खान की देखरेख में पूरी टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस मौके पर एक्स-रे टेक्निशियन चंद्रकिशोर, स्टाफ जितेंद्र कुमार, एसटीएस ठाकुर दास, एसटीएलएस शैलेश कुमार, एएनएम नाजिया बी, तकी खां, सैफ रज़ा (मोंटू), यूनुस खान, अमानत खां, हनीफ खां और नैय्यर बी शहनीर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज में लापरवाही न बरतें, ताकि इस बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
