रिपोर्टर शकील अहमद
बिजनौर l हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात कुछ अज्ञात हमलावारों ने एक स्कूल वैन चालक को घर में घुसकर गोली मार दी। जहाँ पूरा घर खून से लथपथ हो गया, वहीं आनंन फानन में घायल को बिजनौर ले जाया गया जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया जो नाजुक हालत में उपचारा धीन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौना में रावटी निवासी निवासी सौरभ पुत्र सुदेश शादी में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि सौरभ का इस शादी समारोह में किसी से विवाद हो गया। पीड़ित के परिवार वालों ने बताया कि विवाद के बाद सौरभ तब तक घर नहीं पहुंचा था कि उससे पहले कुछ युवक उनके घर आए और विवाद की बात कही और सौरभ का इंतजार करने लगे। करीब आधे घंटे तक परिजनों से बात होना और इंतजार करने के बाद जैसे ही सौरभ घर पहुंचा तो घर में पहले से ही मौजूद आरोपियों ने सौरभ की कनपटी से सटाकर गोली मार दी जिससे सौरभ गंभीर अवस्था में जमीन पर गिर गया। वहीं तीनो हत्यारे अपनी एक बाइक छोड़ फरार हो गए। जहां आनन फानन में घायल को बिजनौर ले जाया गया वहीं गंभीर अवस्था में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जिसके बाद स्थानीय पुलिस सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह भी मौके पर पहुंचे और रात में स्थिति को संभाला वहीं गांव में जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उधर हीमपुर दीपा पुलिस ने मौके से मिली बाइक को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति की बाइक मौके पर मिली है वह परिवार सहित मौके से फरार है। सूत्रों का दावा है कि घायल सौरभ और उस पर हमला करने वाला दोनों ही हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के ग्राम अजुपुरा जट स्थित जेके इंटरनेशनल स्कूल में गाड़ी चलाते हैं। वही दिन निकलते ही एसपी ग्रामीण हीमपुर दीपा थाने पहुंचे जहां उन्होंने न केवल हीमपुर दीपा पुलिस से घटना की जानकारी ली बल्कि अग्रिम कार्रवाई के लिए हीमपुर दीपा पुलिस को निर्देशित भी किया।
