इटावा के बढ़पुरा में जैन समाज द्वारा वार्षिक जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता को लेकर अपनी बात रखी।
सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि किसी भी समाज के राजनीतिक नेता को कमजोर करने की कोशिश से समाज मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हर समाज में कुछ लोग निजी हितों के लिए अपने ही समाज की राजनीतिक भागीदारी को कमजोर करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विरोधी तत्व ऐसे लोगों को सक्रिय करते हैं, जो समाज के ही नेताओं का विरोध करते हैं। सतेन्द्र जैन सौली ने समाज के लोगों से ऐसे तत्वों के प्रति सजग रहने और समाज की एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अंकुश जैन, सिद्ध स्वरूप जैन, सचिन जैन, सौरभ जैन, सनी जैन, समर जैन, देवेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, सुशील जैन विद्यार्थी दमोह और प्रदीप जैन एडवोकेट शिकोहाबाद सहित कई लोगों ने सतेन्द्र जैन सौली का स्वागत किया।
इस मौके पर आचार्य स्वरूप जैन इटावा, अजीत जैन और रविकीर्ति जैन शास्त्री समेत जैन समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सतेन्द्र जैन सौली ने आयोजन समिति और जैन समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
