फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र से 35 दिन से लापता 13 वर्षीय किशोरी की बरामदगी को लेकर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि 28 अगस्त को किशोरी लापता हुई थी और 30 अगस्त को थाना उत्तर पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अभी तक किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी है।
मामले की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने सीओ सिटी से फोन पर पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी। जानकारी से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने मौके पर जांच अधिकारी को बुलाकर पीड़ित परिवार से बातचीत कराई।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के राठौर गली, मोहल्ला खेड़ा निवासी परिवार की 13 वर्षीय बेटी 28 अगस्त 2026 को लापता हो गई थी। परिजनों की सूचना के बाद 30 अगस्त को थाना उत्तर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था।
काफी समय बीतने के बाद भी किशोरी की बरामदगी नहीं होने से परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। सूचना पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
सौली ने सीओ सिटी फिरोजाबाद से फोन पर पुलिस कार्रवाई की जानकारी मांगी। इसके बाद मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को मौके पर बुलाया गया, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत की।
इस दौरान सतेन्द्र जैन सौली ने पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि किशोरी की सकुशल बरामदगी नहीं हुई और पीड़ित परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ, तो समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी होकर थाना उत्तर का घेराव करेगी।
उन्होंने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि 35 दिन से एक 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने के बावजूद उसकी बरामदगी नहीं होना गंभीर मामला है।
मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष रघुराज सविता, अकील अंसारी समेत दुर्गेश राठौर, राजेश राठौर, राजू राठौर, सचिन राठौर, अजय राठौर, ओमवीर राठौर, शिवकुमार राठौर, पंकज राठौर, रवि राठौर, प्रेमपाल राठौर, मनोज राठौर, राजवीर राठौर, श्रीकृष्ण जाटव, राहुल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
