रिपोर्ट सौरभ दीक्षित
फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद /। बाढ़ के पानी के बीच सड़क के नीचे से मिट्टी कट जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया। कटरी शिकारपुर निवासी जोगिंदर राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत 108 बोरी गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर फर्रुखाबाद बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सोता पुलिया-बिलावलपुर के पास बाढ़ के पानी के बीच आरसीसी सड़क अचानक धंस गई।सड़क धंसते ही गेहूं से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया।पानी में गिरने से गेहूं की बोरियां भी प्रभावित हुईं, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण सड़क के नीचे से मिट्टी का कटाव हो गया था। इसी वजह से सड़क की सतह कमजोर होकर अचानक धंस गई। घटना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आने वाली सड़कों का निरीक्षण कराया जाएगा। जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त या कटाव की स्थिति में पाई जाएंगी, वहां तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा, ताकि आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों का आवागमन प्रभावित न हो।अब देखना होगा कि प्रशासन के निर्देश के बाद बाढ़ प्रभावित मार्गों के निरीक्षण और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य कितनी तेजी किया जायगा,
