फिरोजाबाद के सिरसागंज में जैन समाज द्वारा आयोजित वार्षिक जलधारा महोत्सव के अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया।
सिरसागंज में जैन समाज के वार्षिक जलधारा महोत्सव के अवसर पर आयोजित बृहद रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि सतेन्द्र जैन सौली ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया।
इस दौरान आयोजकों की ओर से सतेन्द्र जैन सौली सहित पूर्व जिला अध्यक्ष हरि शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष के.बी. यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार, यूथ ब्रिगेड के पंकज बघेल और संदीप यादव का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सतेन्द्र जैन सौली ने आयोजन के लिए सभी आयोजकों और जैन समाज का आभार व्यक्त किया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
