श्री शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर सदर बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत श्री धर्मदास महाराज के सानिध्य एवं श्री उदयवीर सिंह यादव के संयोजन में निकाली गई इस कलश यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली भी शामिल हुए।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान आयोजकों द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सतेन्द्र जैन सौली का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सतेन्द्र जैन सौली ने आयोजन में शामिल होकर सम्मान देने के लिए सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री शिव महापुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
सदर बाजार से निकली शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा, सतेन्द्र जैन सौली हुए शामिल।
