फिरोजाबाद। विधानसभा जसराना के कनवार चौराहे पर समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और वरिष्ठ अतिथि के रूप में फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने भी सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
जन पंचायत में PDA की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई। वहीं, मौजूद लोगों ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प की बात कही।
