शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी द्वारा शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के खंजापुर में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव शामिल हुए।
प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने जनसभा को संबोधित किया और सीसी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी की जिला महासचिव मीना राजपूत के संयोजन में किया गया।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जनसभा में PDA परिवार की एकजुटता और समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया।
