रिपोर्ट :-खुशनूद हसन /बिजनौर
– बिजनौर / जनपद के गांव कोतवाली से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बोला है। ग्राम कोतवाली के प्रधानपति इमरान समी कुरैशी ने अपनी गुंडागर्दी और दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक सम्मानित पत्रकार के साथ अमानवीय बर्ताव किया है।
क्या है पूरा मामला?
पत्रकार अज़हान अंसारी ने हाल ही में ग्राम कोतवाली की बदहाली और जनता से जुड़ी समस्याओं (जनसमस्याओं) को प्रमुखता से उठाया था। अपनी कारगुजारियों की पोल खुलते देख बौखलाए प्रधानपति इमरान समी कुरैशी ने सरेबाजार पत्रकार अज़हान अंसारी को पकड़कर सार्वजनिक रूप से घुमाया और बेइज्जत किया। घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्य बिंदु:
- पत्रकार का कसूर: केवल जनता की आवाज उठाना और स्थानीय जनसमस्याओं को उजागर करना।
- दबंगई का आलम: सरेआम बाजार में पत्रकार के साथ बदसलूकी और मारपीट का दुस्साहस।
- जनता में आक्रोश: वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पत्रकार संघ में भारी गुस्सा है।
एक सम्मानित पत्रकार के साथ इस तरह का बर्ताव न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या सच दिखाना अब गुनाह बन चुका है?
मांग: क्षेत्र के पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने आरोपी प्रधानपति इमरान समी कुरैशी पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाये।
