रिपोर्ट शकील कादरी
:बिजनौर /में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की अगुआई में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में स्योहारा पुलिस ने अवैध शस्त्रों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीओ:बिजनौर जनपद में अपराध की रोकथाम और अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। अभियान के तहत 13 सितंबर 2026 को थाना स्योहारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमैर पुत्र जकीरूद्दीन, निवासी मोहल्ला मिलकियान, थाना स्योहारा, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर और दो जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना स्योहारा पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बिजनौर पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
