शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर यादव मेला कमेटी ने आयोजित की प्रेसवार्त
एटा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी यादव मेला कमेटी एटा द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा 4 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी।
शोभायात्रा को भव्य एवं दिव्य बनाने को लेकर यादव मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं सकीट ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव शालू की ओर से आवश्यक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता 3 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे एटा के डांक बंगलिया स्थित पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव के आवास पर आयोजित की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान शोभायात्रा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। यादव मेला कमेटी ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
निवेदक — यादव मेला कमेटी, एटा।
