फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं फिरोजाबाद सांसद अक्षय यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सेक्टर-41 के बूथ संख्या 388, 389, 390, 391, 392, 393, 394 और 395 का निरीक्षण कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर नए वोट बनवाने, अपात्र वोटों को हटवाने और संगठन को मजबूत करने के संबंध में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली तथा आवश्यक आंकड़े जुटाए।
सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर बूथ को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर सेक्टर प्रभारी संजय यादव पहलवान, निर्मल, शरद यादव, प्रशांत यादव, गोलू जैन, आकाश यादव, सोनू यादव, दीपू यादव, पवन जैन, दीपक अग्रवाल, राजेश वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
