PDA जनपंचायत में सपा नेताओं का जुटान
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में समाजवादी पार्टी जिला महासचिव बहन मीना राजपूत के संयोजन में PDA जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्भर प्रसाद निषाद के साथ सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन ‘सौली’ भी शामिल हुए।
जनपंचायत के दौरान PDA परिवार की एकजुटता, सामाजिक न्याय और समाजवादी पार्टी की नीतियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में सपा की नीतियों और PDA की एकजुटता को लेकर उत्साह देखने को मिला।
सपा नेताओं ने जनता से संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।
