: सपा कार्यालय पर जनसुनवाई
फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जनसमस्याओं को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। दबरई स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सम्मानित जनता की समस्याएं सुनीं और उनके प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित स्तर पर कार्रवाई कराने का प्रयास किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के मार्गदर्शन, सांसद अक्षय यादव के समन्वय और जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के संयोजन में जनसुनवाई की गई।
इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सतेन्द्र जैन सौली के सामने रखीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के माध्यम से समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
सतेन्द्र जैन सौली ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।
